उत्तराखंड
ब्रेकिंग मई की पहली तारीख से कई नए सरकारी नियम लागू
आज से ATM से लेकर GST तक के बदल गए हैं ये नियम! जानिए क्या होगा असर

हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है और दाम जस के तस बने हुए हैं। इससे पहले अप्रैल में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब 92 रुपये की कटौती की गई थी।
जेट फ्यूल के दाम में कटौती: जेट फ्यूल की कीमतों में एक मई से कटौती कर दी गई है। इस कारण दिल्ली में जेट फ्यूल की कीमत 98,349.95/kL से घटकर 95,935.35/kL हो गई है।
ATM से लेनदेन: पंजाब नेशनल बैंक की ओर से एटीएम से लेनदेन को लेकर एक नया नियम लागू कर दिया गया है। इसके लागू होने के बाद अगर आपके अकाउंट में पैसे नहीं है और आप एटीएम से पैसे निकालते हैं और लेनदेन असफल हो जाता है। तो बैंक की ओर से 10 रुपये+GST ली जाएगी।
GST में बदलाव: सोमवार (1 मई,2023) से 100 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए 7 दिनों के भीतर लेनदेन की रसीद को इनवॉयस रजिस्ट्रेशन पोर्टल (IRP) पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। फिलहाल आईआरपी पर लेनदेन की रसीद अपलोड करने की ऐसी कोई समयसीमा नहीं है।



