उत्तराखंडHNN Shortsराष्ट्रीय
देहरादून-कालसी सहिया मोटर मार्ग पर खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
Car fell into ditch on Dehradun-Kalsi Sahiya motorway, three people died

एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव बचा
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार शनिवार को खाई में जा गिरी। जिसमे 4 लोग सवार थे। जिसमें 3 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है और 1 घायल भी हुआ है। जिसमें एक महिला व दो पुरुष की मौत व एक पुरुष घायल हुआ है।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतक और घायलों को खाई से निकालने काम किया जा रहा है सभी घायलों में दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।
मृतक व्यक्तियों के शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। इस घटना की सूचना मृतक व घायलों के परिजनों को दे दी गई है। घटना में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
मृतक का नाम और पता-
1- सूरज कश्यप पुत्र नामालूम, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम दुहाई गाजियाबाद।
2- ऋषभ जैन पुत्र अतुल जैन, उम्र 27 वर्ष, निवासी पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद।
3- गुड़िया पुत्री किशन सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी छोटा बाजार शाहदरा दिल्ली।
घायल व्यक्ति का नाम व पता –
1- ज्ञानेंद्र सैनी पुत्र नरपत सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी 361 मालिवाला गाजियाबाद।



