उत्तराखंडHNN Shorts
शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर खाक
Goods worth thousands burnt to ashes due to fire caused by short circuit

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली के निकट सगीर सिद्धकी की चूड़ी की दुकान है जोकि बीती रात दुकान बंद कर मस्जिद में नमाज पढ़ने गए हुए थे कि अचानक आज पड़ोसियों ने उनकी दुकान में धुआं उठता देखा जब तक कुछ समझ में आता दुकान में लगी आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया आस पड़ोसियों ने राहगीरों की मदद से बमुश्किल दुकान में लगी आग पर काबू पाया वरना पूरी मार्केट अग्निकांड की चपेट में आ जाती अग्निकांड का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है बताया जा रहा है दुकान स्वामी सगीर की आर्थिक स्थिति भी सही नहीं है और उसने अभी कुछ दिन पहले ही गणमान्य लोगों की मदद से अपनी लड़की की शादी की थी। सगीर का पूरा घर इसी दुकान पर निर्भर है इसके अलावा उनका और कोई भी आय का साधन नहीं है। दुकान में रखा समान बुरी तरह जल कर खाक हो गया। नुकसान कितना हुआ है इसका अभी अंदाजा नहीं है मगर नुकसान काफी हुआ है।



