breaking newsHNN Shortsउत्तराखंडपॉजीटिव न्यूजबड़ी खबरराजनीति
धरना प्रतिबंधित होने के बावजूद आरुषि सुंद्रियाल ने गांधी पार्क में ही रखा अपना उपवास

इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता आरुषि सुंद्रियाल ने कहा कि कांग्रेस के समय पर सिलेंडर पर दी जा रही सब्सिडी पर जनता का ध्यान कभी नहीं गया क्योंकि कांग्रेस ने सिलेंडर की सब्सिडी देते समय कोई उपकार नहीं जताया, भाजपा ने पहले तो अलग से बैंक खाते में डाल कर गैस पर दी जा रही सब्सिडी का उपकार जताया और फिर सब्सिडी बंद कर आए दिन गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी इजाफा कर रहे हैं।
लोगों को भाजपा के शासन में पहले के मुकाबले दोगुने से ज्यादा दाम देने पड़ रहे हैं जिससे गरीब एवं मध्यवर्गीय परिवारों के लिए रसोई गैस का खर्च उठाना बड़ा भारी हो गया है। देश में बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही भुखमरी को देखते हुए ही उन्होंने अचानक भूख हड़ताल काम निर्णय लिया था और यदि भाजपा सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतें कम नहीं की तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगी।



