PKL 2022
प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 : तीसरा मैच यूपी योद्धा v/s जयपुर पिंक पैंथर्स

प्रो कबड्डी लीग के 9वें सीजन के तीसरे मैच में यूपी योद्धा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 34-32 से हराते हुए जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
खेल की बात करे तो पहले हाफ के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स ने यूपी योद्धा के खिलाफ 15-12 से बढ़त बनाई। जयपुर पिंक पैंथर्स के डिफेंस ने जबरदस्त खेल दिखाया और परदीप नरवाल को बिल्कुल भी चलने नहीं दिया। परदीप ने 4 रेड की, जिसमें वो तीन बार आउट हुए और एक भी अंक हासिल नहीं कर पाए।
तो दूसरे हाफ की शुरुआत यूपी योद्धा के लिए बहुत अच्छी रही और उन्होंने 24वें मिनट में ही जयपुर पिंक पैंथर्स को 24वें मिनट में पहली बार ऑल-आउट किया। तो परदीप नरवाल ने पहला टच पॉइंट भी हासिल किया। भवानी राजपूत ने सही समय पर सुपर रेड की और एक बार फिर यूपी को ऑल-आउट के करीब लेकर आए। परदीप नरवाल ने अपनी रेड में बोनस और टच पॉइंट हासिल करते हुए यूपी को फिर से बचाया। अंत में मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक हो गया, लेकिन यूपी ने जीत दर्ज की। परदीप नरवाल बुरी तरह फ्लॉप हुए, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने अहम मौके पर 7 रेड पॉइंट्स पॉइंट्स हासिल करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया।



