उत्तराखंडपर्यटनमौसम

 उत्तराखंड मौसम अपडेट।

बता दे की उत्तराखंड के पहाड़ों में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। तो विजयदशमी के पावन पर्व पर एक बार फिर से पहाड़ों में बारिश के आसार जताए जा रहे है ।  मौसम विभाग के अनुसार चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को मौसम बदल गया। तो तपोवन और जोशीमठ क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश होने से एक बार फिर से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हेमकुंड में भारी बर्फबारी को असार पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में भी मौसम बदलते ही बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी होने से हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुछ दिनों से लगातार हेमकुंड साहिब में मौसम बदल रहा है और बर्फबारी हो रही है।  बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हो रही है। जिससे बद्रीनाथ धाम में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button