पर्यटनराष्ट्रीयस्वास्थ्य

 दिल्ली मे प्रदूषण के खिलाफ मेगा अभियान

मंगलवार को दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ मेगा अभियान चलेगा। पुराने वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन विभाग की 85 टीमें क्रेन के साथ मुस्तैद रहेंगी। इस दौरान नियंत्रित प्रदूषण प्रमाण पत्र के बगैर चलने वाले वाहनों और मियाद पूरी कर चुके वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर 10 साल पुराने डीजल, 15 साल पुराने हो चुके पेट्रोल वाहन सड़कों पर चलते हुए मिले तो उन्हें जब्त कर स्क्रैप किया जाएगा। वाहन प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रवर्तन टीमें दिल्ली के सभी इलाकों में कार्रवाई कर रही हैं।   तो मेगा अभियान के तहत मंगलवार को सभी टीमें सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक पेट्रोल पंप और सड़कों सहित जगह जगह तैनात रहेंगी। प्रवर्तन टीमें लगातार गश्त लगाते रहेंगे और इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। तो दूसरी तरफ शीतकालीन कार्ययोजना के तहत दिल्ली सरकार 6 अक्तूबर से धूल के खिलाफ अभियान शुरू कर रही है। इसमें निर्माण स्थलों समेत सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने के इंतजाम होंगे   आम लोग के लिए ग्रीन एप प्रदूषण रोकने में आम लोगों को भी भागीदार बनाने के लिए दिल्ली सरकार का ग्रीन दिल्ली ऐप काम कर रहा है। दिल्ली में कहीं भी निर्माण कार्य चल रहा है और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है तो उसकी शिकायत ग्रीन दिल्ली ऐप पर करें। अभी तक इस पर  54,156 शिकायतें आई हैं। इसमें सबसे ज्यादा एमसीडी की 32,573 हैं। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की 9,118 व डीडीए की  3333 आई हैं। इनमें से 90 फीसदी का निपटारा किया जा चुका है।    दिल्ली का प्रदूषण दिल्ली के प्रदूषण में दिल्ली के स्रोतों का योगदान मात्र 31 प्रतिशत है। जबकि एनसीआर के शहरों का योगदान सर्वाधिक है। डीपीसीसी का चार्ट बताता है कि 2012 और 2021 में पीएम 10 की क्या स्थिति है। दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद प्रदूषण में कमी आई है। बीते 10 सालों में पीएम-10 में 40 प्रतिशत की तथा पीएम- 2.5 में 31 प्रतिशत की कमी आई है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button