अंतर्राष्ट्रीयखेल
भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, लॉन बॉल में पहली बार जीता गोल्ड मेडल

भारत की 4 महिला सदस्यों वाली टीम ने कमाल कर दिया. इस टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी साइकिया और रूपा रानी टिर्की ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया. इसी के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब तक 10 मेडल हासिल कर लिया है, जिसमें चार गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन कांस्य पदक शामिल हैं.



