होमउत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां नया ट्रैफिक प्लान लागू

तपती गर्मी से बचने के लिए लोग पहाड़ों का रुख कर रहे है। ऐसे में मसूरी के बाद अब नैनीताल में भी पर्यटकों की आमद पर प्रशासन मुस्तैद हो गया है। आप वीकेंड पर नैनीताल जाने की सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए काम की है। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्द्वानी, नैनीताल सहित आसपास के इलाकों के लिए पुलिस ने यातायात डाइवर्जन का प्लान बनाया है। घरों से निकलने से पहले यातायात प्लान जरूर देख लें। साथ ही पर्यटकों के लिए भी कोविड-19 की गाइडलाइन जारी की है। पर्यटकों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। मास्क नहीं लगाने पर ₹1000 का जुर्माना देना होगा। शहर में पार्किंग फुल होने पर रूसी बाईपास पार्किंग 1 और 2 में वाहनों को पार्क किया जाएगा। वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल आने वाले पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है। वीकेंड पर अनेकों राज्यों से लोग नैनीताल घूमने आते हैं। जिस वजह से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है। इसलिए हर बार ट्रैफिक प्लान बनाना पड़ता है। इस बार भी नैनीताल पुलिस ने अलग से ट्रैफिक प्लान जारी किया है। नए ट्रैफिक प्लान के मुताबिक, नैनीताल रोड और भीमताल रोड से आने वाले वाहन, जिन्हें बरेली रोड और रामपुर रोड की ओर जाना है। वह वाहन नरीमन तिराहे से गौलापार होते हुए तीनपानी गोला बाईपास रोड का प्रयोग करेंगे। साथ ही नैनीताल रोड और भीमताल रोड से आने वाले वाहन, जिन्हें रामनगर और कालाढूंगी की ओर जाना है, वह वाहन कालटैक्स तिराहा से पनचक्की से लालडांट बाईपास से कालाढूंगी रोड का प्रयोग करेंगे। काठगोदाम से भीमताल और मुक्तेश्वर की ओर जाने वाले वाहन एचएमटी मार्ग का प्रयोग करेंगे। नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन सीधे नैनीताल मार्ग का प्रयोग करेंगे। वहीं नैनीताल रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन सीधे मंगल पड़ाव की ओर जाएंगे। गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से एफटीआई रामपुर रोड की ओर जाएंगे। बरेली रोड से नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन मोती नगर तिराहा बरेली रोड से पंचायत तिराहा, रामपुर रोड कालाढूंगी रोड से वाया कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे। रामपुर रोड से नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहा, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड से वाया कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे। यह भी पढे़ं- उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच करवट बदलेगा मौसम नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों को नैनीताल से बाया कालाढूंगी से भेजा जाएगा। नैनीताल शहर में केवल नैनीताल शहर के स्थानीय निवासी व ऐसे पर्यटक जिनकी नैनीताल में होटल में बुकिंग हो या आवश्यक सेवा वाहन के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार के निजी चौपहिया वाहन, व्यवसायिक वाहनों को नैनीताल शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button