होमउत्तराखंडस्वास्थ्य

उत्तराखंड में मई में दस्तक दे सकता है कोरोना का एक्सई वैरिएंट

मई के पहले से दूसरे सप्ताह के बीच उत्तराखंड में एक्सई वैरिएंट के मामले सामने आ सकते हैं। देश में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं।  एम्स ऋषिकेश के सोशल आउटरीच सेल के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट एक्सई भी अब देश में दस्तक दे चुका है। यह ओमिक्रॉन का ही सबम्यूटेंट है। जिसके कारण इसका संक्रमण दर दोगुनी तेजी से होगा। इससे एक्सई वैरिएंट देश भर में तेजी से बढ़ेंगे। हालांकि, ओमिक्रॉन की तरह ही एक्सई वैरिएंट के  गंभीर परिणाम सामने आने की संभावना बेहद कम है। उन्होंने बताया कि पुरे देश में टीकाकरण तेजी से होने की वजह से लोगों में हर्ड इम्यूनिटी भी बनी हैं। इसलिए अधिकतर लोगों में संक्रमित होने के बाद सर्दी जुकाम जैसे लक्षण ही नजर आएंगे। लेकिन जो कमजोर या गंभीर बिमारियों से ग्रस्त लोगों और बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए को भी कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। नए वैरिएंट की खोज में वैज्ञानिक लगे हुए हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में लागू होने जा रहा है यूनिफॉर्म सिविल कोड विदेशों में एक्सई वैरिएंट के जो संक्रमण के मामले सामने आए हैं उनमें 20 प्रतिशत संक्रमित बच्चे हैं। बच्चों का विशेष करके ध्यान रखें और उन्हें मास्क और सैनिटाइजर के इस्तेमाल करने के लिए जागरुक करें। इस वैरिएंट के लक्षण बुखार, गले में खराश, गले में दर्द, कफ, सर्दी, त्वचा में जलन, त्वचा का रंग बदलना, दस्तक है। प्रिया चाँदना

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button