होमअंतर्राष्ट्रीयउत्तराखंड

न्यूयॉर्क मेट्रो स्टेशन पर हमला, 13 घायल

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित स्टेशन में आज सुबह कई लोगों को गोली मारी गई वही मौके से विस्फोटक भी बरामद किए गए है। न्यूयॉर्क सिटी अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि दमकल कर्मियों को सनसेट पार्क के पास 36 स्ट्रीट स्टेशन से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर कई लोगों को गोली मारी गई और विस्फोटक बरामद किया गया है। बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि संदिग्ध निर्माण कार्य से जुड़ी वर्दी में था। वहीं सामने आयी घटनास्थल की तस्वीर में स्टेशन के फर्श पर खून से लथपथ लोग दिखाई दे रहे हैं। न्यूयॉर्क पुलिस का कहना है कि उन्हें स्टेशन में लोगों के गोलीबारी में या विस्फोट में घायल होने की सूचना मिली थी।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं उसने गैस मास्क भी पहन रखा था। पुलिस मौके पर मौजूद सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की तलाश हो रही है। ये एक आतंकी घटना है या फिर कोई दूसरी साजिश, अभी तक स्पष्ट नहीं है। इस फायरिंग में 13 लोग घायल भी बताए गए हैं जिन्हें अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है। वहीं पुलिस की तरफ से मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे न्यूयॉर्क शहर में मेट्रो सेवा भी रोक दी गई है।

इस हमले को अमेरिकी समय अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे अंजाम दिया गया था। ये वो वक्त था जब मेट्रो में कई लोग यात्रा करते हैं और स्टेशन पर भी भारी भीड़ रहती है। इस हमले में कितने आरोपी शामिल हैं, इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती जांच के बाद ये भी कहा जा रहा है कि हमलावर ने पहले मेट्रो में धुंआ किया था और फिर फायरिंग शुरू की।

यह भी पढ़ें- बेखौफ लुटेरों ने परिवार को बंधक बना कर जमकर की लूट

ऐसे में किसी भी यात्री को भागने का मौका नहीं मिला और मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद न्यूयॉर्क की राज्यपाल ने पहला बयान जारी कर दिया गया है। उनकी तरफ से कहा गया है कि हम न्यूयॉर्क पुलिस के साथ काम कर रहे हैं। इस मामले की जांच जारी है।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button