होमउत्तराखंड

तहसील प्रशासन द्वारा बाजार रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में सड़क पर अतिक्रमण करने वालो को दी चेतावनी। खटीमा शहर में पुरानी तहसील रोड पर दुकानों के आगे सड़क पर फड़ और ठेले लगाने वालों की वजह से अतिक्रमण की स्थिति पैदा हो गई है। जिसके चलते हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है और पैदल चलने वालों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि तहसील और पुलिस प्रशाशन द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। प्रशाशन के नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए अतिक्रमण कारी बेखौफ फड़ और ठेले लगाना शुरू कर देते हैं। इसी क्रम में आज भी खटीमा तहसील प्रशाशन द्वारा खड़ंजा बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- शहीद स्मारक पहुंचे CM धामी, शहीदों को नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि जिस पर मौके पर पहुंचें खटीमा प्रभारी तहसीलदार यूसुफ अली ने दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रहे लोगो की जमकर फटकार लगाई और साथ ही चेतावनी भी दिया कि अगर कोई भी सड़क पर अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी और साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। वहीं खटीमा प्रभारी तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि सब्जी मंडी और खंडजा मार्केट में आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में यदि कोई अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही जुर्माना वसूला जाएगा। अब देखना ये होगा कि तहसील प्रशाशन की इस चेतावनी को अतिक्रमण कर रहे दुकानदार कितना अमल में लाते है।  

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button